आम खाने के फायदे: आम खाने के ये 10 फायदे; फलों के राजा के ये महत्वपूर्ण गुण आपकी सेहत के लिए होंगे फायदेमंद, पढ़ें विस्तार से

आम के फायदे
   image : pixels


     

आम को फलों का राजा कहा जाता हैं। क्योंकि आम में कईं ऐसे गुणकारी पोषण हैं जो आपकी सेहत को बेहद लाभदायक है।आम गर्मियों में खाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है और शायद लोगों का पसंदीदा फल है। लेकिन दुर्भाग्य से इस फल के बारे में हमें कई भ्रांतियां बताई जाती हैं। अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट पर हैं तो आम न खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि, यह बहुत मीठा और कैलोरी से भरपूर होता है। तो चलिए जानते है, आम खाने के फायदे। 

आम

आम स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लाभों की भी भरा हुआ खान है। आम को फलों का राजा माना जाता है। गर्मियों का मौसम आम के बिना अधूरा रहता है। आप कोई भी फल कभी भी खा सकते हैं। हालाँकि, आप आम सिर्फ गर्मियों में ही खा सकते हैं। स्वाद के अलावा आम खाने के कई फायदे भी तोह हैं। तो आइए जानते हैं ,फलों के राजा के कौनसे स्वास्थ्य लाभ है? 




आम खाने के स्वास्थ्य लाभ –




कैंसर से बचाव - 


आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में फायदेमंद होते हैं। इसमें क्वेरसेटिन, एस्ट्रैगैलिन और फिसेटिन जैसे कई घटक होते हैं जो कैंसर से बचाव में उपयोगी होते हैं।




आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी- 


आम में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों के लिए वरदान है। इससे आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। 


कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक – 


आम में फाइबर और विटामिन सी बहोत मात्रा में होता है। यह कमजोर कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में मदद करता है। 


त्वचा के लिए फायदेमंद-


आम के गूदे का पैक चेहरे पर मलने से चेहरे पर चमक आती है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाता है। 


पाचन क्रिया को अच्छा बनाने में मदद करता है - 


आम में एंझाइम होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। तो खाना जल्दी पच जाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड, टार्टरिक एसिड शरीर में क्षारीय तत्वों को संतुलित करता है।


चर्बी घटाने के लिए उपयोगी - 


मोटापा को कम करने के लिए आम भी एक अच्छा उपाय है। आम के गूदे में मौजूद फाइबर शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। आम को लगातार खाने से भूख कम हो जाती है। इससे अधिक का दूसरे खाने का खतरा कम हो जाता है। 


रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद - 


आम को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी खासा बढ़ती है।




सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए जरूरी- 


आम विटामिन ई की मात्रा से भरपूर होता है और इस प्रकार यौन शक्ति को बढ़ाता है। इसके साथ ही इसे पौरुष शक्ति बढ़ाने वाला फल भी माना गया है।


 याददाश्त को अच्छा करने में मदद होती हैं- 


डिमेंशिया से पीड़ित लोगों को आम का सेवन करना ही चाहिए। इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामाइन एसिड नामक घटक याददाश्त कम हुए इंसान को याददाश्त बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। साथ ही इससे रक्त की कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलां को भी आम खाने की सलाह दी जाती है।


गर्मी से संरक्षण -


 गर्मियों में अगर आप दोपहर के समय बाहर जाने वाले हो तो एक गिलास आम का जूस पीकर निकलें। आपको गर्मी महसूस ही नहीं होगी।आम का जूस पीने से शरीर में पानी का स्तर अच्छा संतुलित रहता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने