7 दिनों में कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें (How to reduce cholesterol in 7 days), इसे लाखों लोग जानकारी पाने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए कुछ नेचुरल तरीके हैं जिससे वे बढ़ी हुई कोलेस्ट्रॉल पर काबू पा सकते हैं।
image source : freepik
7 दिनों में कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें (How to reduce cholesterol in 7 days), ये सवाल बार बार अक्सर लोग करते हैं। लेकिन, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और घटना दोनों एक ही प्रोसेस है। यानी कि ये बहुत जल्दी करना इतना आसान तो नहीं है और आपके सेहत के लिए भी सही नहीं है। वैसे तो, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आपके डाइट और खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है और अगर आप इन दोनों को सही कर लें तो इस समस्या से आप आसानी से बच सकते हैं। तो, आज हम आपको आपके डाइट से जुड़ी 4 तरीकों के बारे में बताएंगे जो कि ब्लड वेसेल्स में चिपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। कैसे, तोह चलिए जानते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करें (What reduces cholesterol quickly naturally)
1. खाली पेट में नींबू पानी पीना (lemon water)
image source: pixels
आप खाली पेट नींबू के पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है। नींबू पानी से साइट्रिक एसिड और विटामिन सी ब्लड वेसेल्स में चिपके ऑयल मॉलिक्यूल्स को बाहर निकालने में असरदार है। साथ ही ये नींबू पानी पीने से ब्लड वेसेल्स में चिपके ट्राइग्लिसराइड को शरीर में जमा होने से रोकता है, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या परेशान कर सकती है।
2. नाश्ते में ओट्स दलिया (Oats)
आप नाश्ते में ओट्स दलिया खाना हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, दलिया में घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार है। होता ये है कि घुलनशील फाइबर आपके खून में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को काफी कम कर सकता है। एक दिन में पांच से 10 ग्राम या अधिक घुलनशील फाइबर आपके एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
3. हाई फाइबर वाले फल और सब्जियां खायें (High fiber foods)
कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में हाई फाइबर वाले फल और सब्जियां मदद कर सकते हैं। जैसे कि सेब, नाशपाती, किडनी बीन्स और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसे हाई फाइबर वाले फूड्स ब्लड में जमा हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।
4. ऑलिव ऑयल (Olive oil)
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में ऑलिव ऑयल मददगार हो सकता है। इसलिए अपने खाने में इस तेल का रोजाना इस्तेमाल करें। आप सब्जियों को जैतून के तेल में भून सकते हैं या फिर इसे खाना पकाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सब टिप्स कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है।

