Weight Gain Foods : बहुत पतले हो और वजन बढ़ाना चाहते हो, तो जल्दी वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? इन 4 तरह के फूड्स को अपनी डाइट में शामिल ही करें


जैसे की ज्यादा वजन होना आपके लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा देता है, उसी तरह कम वजन होने का असर आपके लुक, personality और सेहत पर भी पड़ता है। अगर आप अपनी उम्र के हिसाब से वजन में कम हैं , तो फिटनेस एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को फॉलो कर आप भी वज़न बढ़ा सकते हैं।


weight gain food in hindi
                                   image: pixels

अगर आपका वजन बहुत कम है और इसे बढ़ाने की सोच रहें है तो आपको इसके लिए जरूर एक नियंत्रित मात्रा तक बढ़ाना चाहिए। लेकिन यदि आपको कोई वजन बढ़ाने के लिए ये सलाह दे रहा है कि आप ज्यादा से ज्यादा  मीठे पदार्थ खाएं तो ये बिल्कुल सही नहीं है। अगर आप इस चीजों से अपना वजन बढ़ा भी लेते है तो एक हेल्दी करीके से आपका वजन नहीं बढ़ेगा आप के अंदर केवल एक खराब फैट जमा होगा। स्वस्थ्य तरीके से वजन बढ़ाने के मतलब है कि आप अपने मसल्स को बढ़ाएं उसे मजबूत करेंं।

 जब आपका वजन बहुत कम होता है, तो इसका मतलब है कि आपका शरीर जितनी कैलोरी ले रहा है उससे अधिक बर्न कर रहा है। इसलिए, आपको पौष्टिक, हाई कैलोरी और उच्च प्रोटीन जैसे डाइट की जरूरत होती है। आप अपने खाने में क्या खाते है?, कैसे खाते है?,किस समय खाते है ? ये सब चीजें भी बहुत जरूरी है। सोने से पहले आप क्या खाते है ? ये आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद कर सकता है।


वेट गेन करने को मदद कर सकते हैं ये 4 तरह के फूड्स (weight gain food)


1 . मछली और मीट


weight gain food in hindi
                               image: pixels

अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपने आहार में मछली और मीट शामिल करने से फायदा मिल सकता है। कई लोगों का ऐसा ही मानना होता है कि ये खाने से आपका वजन बढ़ेगा। ये बात सही भी है कि मांस और मछली का नियंत्रित रोजाना सेवन आपके वजन को स्वस्थ्य तरीके से बढ़ा सकता है। इसमें उच्च प्रोटीन और वसा वाले खाद्य पदार्थ, जैसे लाल मांस, मांसपेशियों के निर्माण को और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

दूसरी ओर, समुद्री के भोजन में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैलोरी, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्व उच्च मात्रा में उपलब्धि होते हैं। जिससे वजन बढ़ाने की इछाएं रखने वाले लोगों के लिए ये सबसे अच्छा उपाय है।


2 . शेक


weight gain food in hindi

                               image: freepik

केला एक ऐसा फल है जो वजन बढ़ाने में काफी मदद कर सकता है। कई लोग वजन को बढ़ाने के लिए शेक पीते है। क्योंकि केला और दूध में ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है। इससे वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर पेय के लिए आप फल, नट बटर, जई, दही और प्रोटीन पाउडर को मिलाकर कैलोरी से भरपूर शेक बनाएं।


3 . आलू और स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें


आलू और अन्य स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ में आपको सही कैलोरी काउंट प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। स्टार्च जल्दी और आसानी तरह से पच जाता है और कुछ ही समय बाद आपको फिर से भूख लगनी शुरू होती है। वजन बढ़ाने के लिए आपको अधिक से खाना बहुत जरूरी है। आलू के अलावा, आप क्विनोआ, मक्का और जई में से एक को अपने डाइट में ले सकते हैं।


4 . होल ग्रेन ब्रेड


साबुत अनाज की ब्रेड कैलोरी और जटिल कार्बोहाइड्रेट के कारण वजन को बढ़ाने में मदद कर सकते है। फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर, यह निरंतर ज्यादा ऊर्जा देती है। और अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखती है। यह एक संतुलित, उच्च कैलोरी वाले भोजन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। आप साबुत अनाज की ब्रेड को अंडे, मांस और पनीर जैसे अच्छे  से प्रोटीन स्रोतों के साथ ले सकते है।


 बस इतना ही नहीं आपको सही डाइट के अलावा ये 4 चीजें को भी वजन बढ़ाने के लिए ध्यान में रखना चाहिए के लिए ध्यान में रखना चाहिए


1 . स्ट्रेंथ ट्रेनिंग  जरूरी है 


अपने शरीर के मांसपेशियों के निर्माण के लिए इंटेनसिटी और स्ट्रेथ ट्रेनिंग करना और ऐसी कार्यों में शामिल होना बहुत जरूरी है।यह आपके  पतले शरीर में मांसपेशियों का अधिक निर्माण कर सकता है जिससे अधिक से द्रव्यमान बढ़ भी सकता है। स्वस्थ्य वजन बढ़ाने के लिए आपको मांसपेशियों को बढ़ाना ही बहुत जरूरी है।


2 . पूरी नींद लें


Wajan kaise badhaye
                              image: pixels

पूरी और गुणवत्तापूर्ण 7-8 घंटे नींद जरूर लें, क्योंकि यह मांसपेशियों की रिकवरी और समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।


3 . हेल्दी फैट को लें


अपने आहार में हेल्दी फैट को शामिल करना होगा। ये कैलोरी से भरपूर भरे होते हैं और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। जैसे की एवोकाडो, नट्स, सीड्स और जैतून का तेल।


4 . प्रोटीन का सेवन आहार में करें


मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत में सहायता के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को सेवन करें। इसमें लीन मांस, मछली, अंडे, डेयरी, फलियां, और पौधे-आधारित प्रोटीन  शामिल हैं।









एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने