आजकल लोग अपने खानपान और lifestyle को नजर अंदाज कर के अपने आप पर ध्यान ही नहीं दे पा रहे है। उसी वजह से पेट की चर्बी बढ़ती ही जा रही है। तो चलिए जानते है कि पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कैसे कम करें।
पेट कैसे कम करें | How To Reduce Belly Fat
वॉक करना शूरू करें
कई बार हमें लगता है कि garden जाकर वॉक करने की मेहनत भला कौन करे, इससे होता तो कुछ नहीं है। लेकिन, वॉकिंग से कई गुना तक फैट कम हो सकता है। रोजाना वॉक करने पर शरीर शेप में आना शुरुआत होती है और शरीर के इंचेस कम होने लगते हैं। आप garden ना जाना चाहें तो घर में ही वॉक कर सकते हैं।
गुनगुना पानी पीना
गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीने पर पेट पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। लेकिन, पानी किस वक्त पीना चाहिए यह कम ही लोग जानते हैं। कुछ भी खाने के 20 मिनट बाद अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं तो इसका असर पेट पर तेजी से दिखेगा।
फाइबर का सेवन करें
अपने खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और अन्य चीजें पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं जिससे फूड इंटेक कम होता है और वजन कम होने में बेहद मदद मिलती है।
दिन में एक फल खाएं
दिनभर में कोशिश करें कि कम से कम एक बार कोई मौसमी फल जरूर खाएं। सेब, अमरूद और नाशपाती वगैरह सालोंसाल मिल जाते हैं और यह फल फाइबर के भी अच्छे स्त्रोत हैं। फल सुबह 11 बजे के करीब और शाम 4 से 5 के बीच ही खाए जा सकते हैं।
प्रोटीन को खाने में शामिल करें
प्रोटीन फैट को कम करने में असरदार होता है। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा भी मिलती है और यह मसल्स को मजबूती देता है। इसके लिए अंडे, दूध और ड्राई फल भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
नींद लें पूरी
अक्सर आदमी वजन घटाने के लिए बेहद कोशिश करता है और फिर भी वजन टस से मस नहीं होता। इसी वजह से नींद की भी कमी हो सकती है। आपकी नींद को अवश्य पूरी करें। नींद पूरी तरह रहेगी तो सेहत बी अच्छी रहने लगेगी।
