आज के इस जंक फूड के युग में कुछ ऐसे देसी पदार्थ है जो हमें अपने खाने में इनका इस्तेमाल करना चाहिए उनमें से एक है दही। तो चलिए जानते है दही के कुछ लाभदायक परिणाम।
पाचन सुधारे
अपनी डेली डाइट में दही को शामिल करने का सबसे पहले बड़ा कारण पाचन में सुधार करने में इसकी अच्छी भूमिका है। प्रोबायोटिक फूड के रूप में, दही में जीवित माइक्रो ऑर्गेनिज्म होते हैं, जो पेट के एसिड स्तर में संतुलन बनाए रखने में अच्छी मदद करते हैं, जिससे यह एक प्रभावी उपाय बन जाता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
दही हड्डियों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक तत्व हैं। दही के नियमित सेवन से फ्रैक्चर और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों जैसे गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बेहद कम हो सकता है।
दिल को बनाए सेहतमंद
दही दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। फैट की मात्रा के बावजूद, दही एचडीएल या अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर को कम करके दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने वाले प्रमुख कारक हैं।
वजन नियंत्रण में कारगर
दही का एक और महत्वपूर्ण फायदा वजन प्रबंधन में है। दही में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बेहद कम करता है। यह शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध और ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की स्थिति और मधुमेह के खतरों को नियंत्रित किया जाता है।
पेट की गर्मी
दही की तासीर बहोत सी ठंडी होती है। अगर आपके पेट में गर्मी जैसा महसूस होने लगता है तो आप दही के सेवन से आपके पेट की गर्मी को दूर कर सकते हैं।
इम्यूनिटी
दही विटामिन सी का अच्छा सोर्स है, जो इम्यूनिटी को खासा बढ़ाने में मदद कर सकता है।
इंफेक्शन
दही में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले इंफेक्शन से बचाने में अच्छा मदद कर सकते हैं।
मुंह के छाले
अगर आपको भी मुंह के छाले हो रहे है तो एक कटोरी दही खाना शुरू कर दें। दही के लगातार सेवन से मुंह के छाले को दूर कर सकते हैं।
