गर्मी के दिनों में ऐसे रखें अपनी दाढ़ी का ख्याल; ये 5 टिप्स करेंगे मदद


Beard in hindi

 image: 
freepik

गर्मियों में दाढ़ी की देखभाल जैसे किसी भी महिला की सुंदरता उनके लंबे और घने बालों की वजह से ज्यादा आकर्षित होती है, वैसे ही किसी पुरुषों की पर्सनलिटि उनके दाढ़ी की वजह से काफी attractive होती हैं। तोह गर्मी के दिनों में पुरुषों को जो beard दाढ़ी रखते है उनको अपनी दाढ़ी का खयाल रखना भी जरूरी है। गर्मी का मौसम हम सभी के लिए कई मुश्किलें लेकर आता है। गर्मियों में लगातार पसीना आना, खुजली जैसी परेशानी आम हो जाती हैं। साथ ही अगर आप इसके ऊपर दाढ़ी रखते हैं तो यह तोह समस्या और भी बढ़ सकती है।
जब हम दाढ़ी की बात करते हैं तो दाढ़ी की देखभाल करना और उसे सही तरह से संवारना दाढ़ी बढ़ाने से भी ज्यादा मुश्किल ही होता है। उचित  से जानकारी और सही दाढ़ी बढ़ाने की तरहों को समझे बिना ऐसा करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

गर्मियों में दाढ़ी की समस्या

    image: shutterstock
गर्मियों में शेविंग करने से कई बार आपकी त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसका एक कारण यह है कि चेहरे के बाल आपके सिर के बालों की तुलना में अधिक घने और सूखे होते हैं। अगर हम उनकी सही देखभाल नहीं करते हैं तो हमारी परेशानियां कई गुना बढ़ जाती हैं। इतना ही नहीं दाढ़ी कई बार कैंसर जैसी बीमारी का कारण भी बन सकती है।
तेज धूप में चेहरा और शरीर लू और प्रदूषण के संपर्क में आता है। इसका असर चेहरे के बालों पर भी पड़ता है। इस दौरान उन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। जैसे कि,
स्टेप 1: सबसे महत्वपूर्ण है दाढ़ी को धोना
गर्मी से बचने का सबसे पहला असरदार उपाय है पानी। वैसे, जब तापमान बढ़ता है तो हमारे शरीर से पसीना निकलता रहता है। पसीना सिर्फ पानी नहीं है। इसमें प्राकृतिक शरीर के तेल जैसे सीबम, नमक और खनिज ऐसे सभी आवश्यक तत्व शामिल हैं।
त्वचा के छिद्रों के माध्यम से शरीर से बाहर निकलने के बाद ये तत्व त्वचा की सतह पर फैल जाते हैं। चिपचिपे शरीर के कारण गंदगी, धूल, मिट्टी, धुआं और प्रदूषण पसीने के साथ मिलकर त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।इन समस्याओं से बचने के लिए दाढ़ी की उचित देखभाल जरूरी है। शरीर के अन्य हिस्सों की तरह दाढ़ी भी साफ होनी चाहिए। कुछ लोग अपनी दाढ़ी को साफ करने के लिए सिर के बालों का इस्तेमाल करते हैं।

एक बात समज़े कि हेयर शैंपू दाढ़ी के लिए नहीं हैं। इसके लिए अलग सा बियर्ड शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है। यह ना की सिर्फ दाढ़ी के उलझे बालों को सुलझाता है बल्कि दाढ़ी के बालों को उसके जड़ से साफ भी करता है। एक अच्छा सा दाढ़ी शैम्पू दाढ़ी के नीचे की त्वचा को स्वस्थ दाढ़ी के लिए आवश्यक नमी प्रदान कर सकता है।
स्टेप 2: दाढ़ी के तेल का प्रयोग करें
दाढ़ी का तेल एक बहुत ही महत्वपूर्ण उत्पाद है। अगर आप अपनी दाढ़ी को अच्छे से संवारना चाहते हैं तो आप बियर्ड ऑयल से दूर नहीं रह सकते। दाढ़ी का तेल चेहरे के बालों के लिए मॉइस्चराइजिंग और कंडीशनिंग एजेंट के रूप में काम करता है। यह दाढ़ी के नीचे की त्वचा को हाइड्रेट करता है और बालों को मुलायम, चिकना, shining और रेशमी बनाने में मदद करता है।
अपने दाढ़ी की देखभाल के लिए बियर्ड ऑयल बहुत जरूरी है। इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। नहाने के बाद तौलिए से शरीर और दाढ़ी को पोंछ लें।
स्टेप 3: दाढ़ी की देखभाल और संवारना
चेहरे के उपर के बालों या दाढ़ी की सफाई ही काफी नहीं है। और सिर्फ दाढ़ी में तेल लगाने से ही नहीं बल्कि दाढ़ी को सही तरह से संवारने से भी बेहद फर्क पड़ता है। एक प्रोडक्ट आपकी दाढ़ी बढ़ाने और सही तरह से संवारने में आपकी काफी मदद करता है। इसे दाढ़ी बाम कहा जाता है।
 एक अच्छी से दाढ़ी बाम दाढ़ी को बेहतरीन बनाए रखने में बहुत मददगार होता है। बियर्ड बाम दाढ़ी को आकार देने में सही ढंग से मदद करता है। इतना ही नहीं, यह त्वचा और दाढ़ी दोनों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
स्टेप 4: बालों को ट्रिम करना भी जरूरी है

कोई भी चीज तभी खूबसूरत लगती है जब वह प्रेजेंटेबल हो। ट्रिमिंग से दाढ़ी को आकर्षक बनाए रखने में मदद मिलती है। ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि दाढ़ी बढ़ाने के लिए सिर्फ बाल बढ़ाना ही काफी है। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। दाढ़ी के योग्य विकास के लिए न केवल ट्रिमिंग बल्कि शेविंग की भी आवश्यकता होती है।
दाढ़ी की अच्छी ग्रोथ के लिए ट्रिमिंग एक सुरक्षित विकल्प है। यह दाढ़ी को संवारने के साथ-साथ लुक को प्रोफेशनल टच भी देता है।


            स्टेप 5: पानी पीना बहुत महत्वपूर्ण है

गर्मियों में कोई भी व्यक्ति खूब पानी पीने की सलाह देता है।यह बात वैसे तोह सही है। क्योंकि गर्मियों में पानी पीने से शरीर के अंग ठीक से काम करते हैं। इनका असर हमारे चेहरे के बालों पर भी साफ नजर आता है।

उचित जलयोजन को स्वस्थ चेहरे के बालों की नींव माना जाता है। गर्मियों में शरीर में पानी की मात्रा तेजी से कम हो जाती है। बहुत पसीना आता है। शरीर को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। शरीर में पानी की कमी दाढ़ी की ग्रोथ पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने